दूल्हे को मिला ऐसा दहेज जिसे सुनकर आप हो जायेंगे हैरान !

[object Promise]

फतेहाबाद. हरियाणा में फतेहाबाद के टोहाना में एक युवक को दहेज में लंगूर मिला. यहीं नहीं, जिस काम के लिए वो दिया गया, वह उसने करना भी शुरू कर दिया है. वहीं इस अनोखे दहेज की चर्चा हर किसी की जुबान पर है.

शहर के जाने माने उद्यमी कर्मवीर पूनिया के भतीजे संजय पूनिया की 11 फरवरी को जिला जींद के गांव दुहाना खेड़ा में शादी हुई. इस शादी में उसे दहेज में लंगूर दिया गया, जिसके पीछे की वजह भी काफी अजीब है.

दरअसल, संजय पूनिया के पास कई एकड़ खेत हैं, लेकिन पास में शिव मंदिर और गौशाला होने के कारण काफी बंदर भी हैं. ये बंदर उनके खेत में लगी फसल को खराब कर देते हैं. सारा दिन बंदरों को भगाने का काम भी करना पड़ता है.

शादी की बात चल रही थी, इसलिए लड़की वालों की तरफ से ऑफर आया कि क्यों न संजय को एक लंगूर दहेज में दे दिया जाए. दोनों परिवारों की इस बात पर सहमति बन गई और खेत में खड़ी फसल खराब होने से भी बच गई.

संजय पूनिया ने बताया कि लंगूर तीन दिनों से खेतों की रखवाली कर रहा है. उसके बाद से यहां कोई बंदर नजर नहीं आया. लंगूर बैंगन खाने का बड़ा शौकीन है. इसके अलावा उसे जो भी दे दो, वह खुश होकर खा लेता है.

Read More :World की इन TOP मॉडलिंग एक्ट्रेसों से भी रहा है भगौड़े नीरव मोदी का रिश्ता

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *