Red Fort Violence: 26 जनवरी को लाल किले पर तलवार लहराने वाला गिरफ्तार

[object Promise]

एसीपी अत्तर सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर शिवकुमार, इंस्पेक्टर पवन कुमार और इंस्पेक्टर करमबीर की टीम ने पीतमपुरा से मंगलवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी का नम मनिंदर सिंह बताया जा रहा है। ये एक कार मकैनिक का काम करता है। पूछताछ के बाद इसकी निशानदेही पर स्वरूप नगर से 4.3 फीट की दो तलवारें बरामद की गई।

दो तलवारें लहराते हुए नजर आया मनिंदर
पुलिस का कहना है कि 26 जनवरी के दिन लाल किले पर हुई हिंसा के दौरान के जो वीडियो सामने आए हैं उसमें मनिंदर सिंह दो तलवारें लहराते हुए नजर आ रहा है। इसके साथ ही वो लोगों को पुलिसकर्मियों पर हमला करने के लिए भी प्रेरित कर रहा है। इतना ही नहीं मनिंदर सिंह के फेसबुक अकाउंट से कई सारे भड़काउ पोस्ट भी मिले हैं।

6 लोगों को ट्रैक्टर रैली में जाने के लिए उकसाया
बताया जा रहा है कि मनिंदर सिंघू बॉर्डर भी जाया करता था। उसने स्वरूप नगर के 6 अन्य लोगों को ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए उकसाया था। ये लोग सिंघू सीमा से मुकरबा चौक की ओर जाने वाले किसानों की ट्रैक्टर रैली के साथ निकले। रैली में शामिल होने से पहले ही मनिंदर सिंह ने अपने हाथ में दो तलवारें ले ली थीं। इसने अपने साथियों के साथ लाल किले में घुसकर तलवार बाजी की। इन्हें देख उपद्रवियों के हौंसले बढ़े और वो पुलिसकर्मियों पर हमला करने लगे।

तलवार प्रशिक्षण स्कूल चलाता है मनिंदर
इन्होंने लाल किले पर तोड़-फोड़ के लिए भी लोगों को उकसाया। मिली जानकारी के अनुसार मनिंदर सिंह स्वरूप नगर में अपने घर के पास एक खाली प्लॉट में तलवार प्रशिक्षण स्कूल भी चलाता है। उसके फोन में 26 जनवरी के दिन की गई तलवार बाजी की एक लंबी वीडियो भी मिली है। वहीं कई सारी तस्वीरें उसकी सिंघू बॉर्डर पर होने की तस्दीक भी करती हैं

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *