रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी
ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
देवरिया । लोकतंत्र हमारी मजबूती है, इसको अक्षुण्ण रखने केलिए हम सभी को सदैव तत्पर रहना चाहिए। लोकतंत्र ही हमें अपनी व्यवस्था अनुसार जीवन जीने की आजादी देता है। इस लिए इसे बचाये रखने तथा और सुदृढ रखने के लिये हम सब को अपने महापुरुशो से प्रेरणा लेनी चाहिये और उनके आदर्षा के अनुरुप कार्य करना चाहिए।
उक्त बाते कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी अमित किषोर ने कही। इस अवसर पर लोकतंत्र रक्षक सेनानी पूर्व विधायक राम छबीला मिश्र, विरेन्द्र चतुर्वेदी, सुरेष यादव, तथा रामआधार गुप्त ने अपने संस्मणों को सुनायातथा आगे भी इससे प्रेरणा लेकर लोकतंत्र की रक्षा के लिये कार्य करने का आवाहन किया। पूर्व विधायक सुरेष यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेंनानियों की भांति लोकतंत्र सेनानियों को भी सुविधा उपलब्ध कराये जाने की बात कही।
राम आधार गुप्त ने अपने पाल्यों को दो प्रतिषत का आरक्षण दिए जाने की मांग रखी। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने लोक तंत्र रक्षक सेनानियों को
माल्यार्पित व परिचय पत्र प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रषासन राकेष पटेल द्वारा भी लोक रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया गया। जनपद में 158 लोकतंत्र रक्षक सेनानी है।समारोह का षुभारम्भ लोक नायक जय प्रकाष नारायण के प्रेरक गीत रमजान अली द्वारा सस्वर प्रस्तुति से हुआ।
आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक स्वामी नाथ यादव, रामाज्ञा सिंह चौहान, जय प्रकाष वर्मा, सुबाश चन्द्र उपाध्याय, रामअवध यादव, प्रेम
नारायण श्रीवास्तव सहित अन्य लोक रक्षक सेनानी एवं उनके आश्रित उपस्थित रहे। संचालन कलक्ट्रेट के कर्मी अयोध्या प्रसाद द्वारा किया गया।
Leave a Reply