बातचीत को तैयार है यूक्रेन, जेलेंस्की का बड़ा बयान आया सामने

डेस्क। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के साथ जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए फिर से बातचीत करने की अपील पर जोर दिया है। इस बार उन्होंने बातचीत पर हमहीं भरते हुए रूस के सामने एक शर्त रखी है। 

उन्होंने कहा है कि यूक्रेन शांति के लिए अपने किसी भी क्षेत्र को छोड़ने के लिए सहमत नहीं होगा। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम शुक्रवार रात अपने वीडियो संबोधन में रूसी जनरल स्टाफ के उप प्रमुख कर्नल जनरल सर्गेई रुडस्कोई को जवाब देते हुए यह बयान जारी किया था। 

जानिए रूस का बयान-

रुडस्कोई ने कहा था कि रूसी सेना अब मुख्य लक्ष्य, डोनबास की मुक्ति पर ध्यान केंद्रित कर रही है। रूस समर्थित अलगाववादियों का 2014 से पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र के हिस्से पर नियंत्रण रहा है। रूसी सेना यूक्रेन से और अधिक क्षेत्र को नियंत्रण में करने के लिए लंबे समय से जूझ रही है और इसमें मारियुपोल शहर भी शामिल है।

जेलेंस्की ने अपने बयान में दावा कर कहा कि रूसी सेना ने हजारों सैनिकों को खो दिया है लेकिन अब भी वह कीव या खारकीव पर कब्जा करने में सक्षम नहीं है।

वहीं दूसरी ओर रूस के सैन्य जनरल स्टॉफ के उप-प्रमुख ने शुक्रवार को दावा करते हुए कहा कि यूक्रेन के 1,351 रूसी सैनिक मारे गए हैं। जबकि कर्नल-जनरल सर्गेई रुडस्कोई ने कहा कि 3,825 रूसी सैनिक घायल हैं। 

NATO ने अनुमान लगाया है कि यूक्रेन में चार सप्ताह के युद्ध के दौरान सात हजार से 15 हजार रूसी सैनिक मारे गए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *