राज्य: प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल के मंत्री उद्योग चटर्जी के करीबी मंत्री सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर छापेमारी की है। प्रवर्तन निदेशालय ने अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोंड रुपये का कैश जब्त किया है। प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि उनके घर पर छापेमारी शिक्षक भर्ती को लेकर घोटाले के परिपेक्ष्य में की गई है।
जांच एजेंसी ने कहा है जो रकम बरामद हुई है वह एसएससी घोटाले से जुड़ी हो सकती है। एजेंसी ने अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोंड रुपये के साथ 20 से ज्यादा मोबाइल फोन जब्त किए हैं। प्रवर्तन निदेशालय इस बात को टटोल रहा है कि आखिर उनके घर मे इन फोन्स का इस्तेमाल किस काम के लिये किया जाता था।
प्रवर्तन निदेशालय ने अर्पिता मुखर्जी के अलावा शिक्षा राज्य मंत्री परेश सी अधिकारी और विधायक माणिक भट्टाचार्य और अन्य के यहाँ भी छापेमारी की है। जानकारी के लिए बता दें सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में ग्रुप-सी और डी स्टाफ़ की भर्ती में हुई धांधली के सन्दर्भ में हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई पश्चिम बंगाल में जांच कर रही है। जानकारी के लिए बता दे पार्थ चटर्जी इस समय पश्चिम बंगाल सरकार में उद्योग और वाणिज्य मंत्री हैं। लेकिन जिस समय यह घोटाला हुआ था उस समय यह शिक्षा मंत्री थे।
ED is carrying out search operations at various premises linked to recruitment scam in the West Bengal School Service Commission and West Bengal Primary Education Board. pic.twitter.com/i4dP2SAeGG
— ED (@dir_ed) July 22, 2022
Leave a Reply