साॅडो के हमले से जुगुल किशोर लहु लुहान सी एच सी मे भर्ती

साॅडो के हमले से जुगुल किशोर लहु लुहान सी एच सी मे भर्ती

बाराबंकी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरथीपुर मे ग्रामीणो द्वारा साॅड बंद करने के दौरान जुगुल किशोर 45 वर्ष पुत्र रामलखन वर्मा पर साॅडो ने हमला बोलकर लहु लुहान कर दिया । जिन्हे उपचार हेतु सी एच सी सिरौलीगौसपुर मे भर्ती कराया गया है । बताते चले कि आवारा पशु सांड आदि किसानो की फसल बर्बाद कर रहे है ।

जिससे आजिज किसान साॅडो को हाॅक कर पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरथी पुर मे बंद कर रहे थे इसी दौरान सांडों के झुॅड ने जुगुल किशोर वर्मा पर हमला बोल उन्हे लहु लुहान कर दिया ग्रामीण उन्हे सी एच सी सिरौलीगौसपुर लाये जंहा उनका उपचार चल रहा है । ग्राम प्रधान रोहित तिवारी ने बताया है कि पन्द्रह सांडो को ग्रामीण खदेड कर बंद कर रहे थे इसी दौरान जुगुल वर्मा पर सांडो ने हमला बोल घायल कर दिया । पशुओं को विदयालय मे  ग्रामीणो द्वारा बंद करने की सूचना उच्च अधिकारियो को दे दी गयी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *