ये पौधा मजबूर करता है आत्महत्या के लिए

जीवन शैली: पेड़ -पौधे हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं। यह ऑक्सीजन देते हैं और इनके होने से मनुष्य का जीवन आज भी सुखी है। कहते हैं जिस स्थान पर अधिक पेड़-पौधे होते हैं वह स्थान प्रदूषण से कम ग्रसित होता है। लोग आजकल प्रकृति से जुड़कर रहना भी काफी पसंद करते हैं वही कुछ लोग अपने घरो में पेड़ -पौधे लगाकर अपने घर की शोभा बढ़ाते हैं। लेकिन  क्या आपको पता है कि एक पौधा ऐसा भी है जो आपकी मृत्यु का कारण बन सकता है। जी ठीक पढ़ा आपने मृत्यु का कारण। 

यह पौधा ऐसा है की अगर आपके शरीर का कोई भी अंग इसको स्पर्श कर लेता है तो दर्द से कराह उठते हैं और आपको आत्महत्या करने के  हो जाते है। यह पौधा नॉर्थअम्बरलैंड के अलंविच गार्डन में उगाया गया है। यह ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। ये मरने के लिए मजबूर कर देता है। यह इंडोनेशिया के रेनफॉरेस्ट में भी पाया जाता है। 

इस पौधे के बारे में पॉइज़न गार्डन के टूर गाइड जॉन क्नॉक्स ने बताया कि ये बेहद खतरनाक है। पौधे के पत्तों से छोटे-छोटे नीडल्स जैसे बाल उगे होते हैं। अगर ये इंसान की बॉडी से टच भी हो जाते हैं तो अगले बीस से तीस मिनट तक उसे बेहद दर्द का सामना करना पड़ता है। दर्द का लेवल वो होता है कि इंसान उसे सहने से अच्छा मर जाना पसंद करता है। 

जॉन के मुताबिक़, इसके टच से बिजली के झटके के साथ ही पूरी बॉडी में आग लगने जैसी फीलिंग आती है। इस 1866 में ढूंढा गया था। तब इसकी चपेट में एक जानवर आ गया था जो सिर्फ दो ही घंटे में मर गया था। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *