[object Promise]
इटावा। शिवपाल ने कहा सेक्युलर मोर्चा कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद कि हम अपना काम करेंगे, दूसरे लोग अपना काम करेंगे. उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में एक सीट छोड़कर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. साथ ही 2022 में प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी.।
उन्होंने कहा कि 2022 में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की सरकार होगी. जब उनसे पूछा गया कि आपकी सीधी टक्कर किससे है तो उन्होंने कहा मेरी सीधी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से है. महागठबंधन में शामिल होने पर कहा कि अगर ऑफर आता है तो हमारी पार्टी इस बात पर जरूर विचार करेगी।.
शिवपाल इतने पर ही नहीं उन्होंने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग बौखलाहट में उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं. अमर सिंह और आजम खान पर उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से साफ मना कर दिया।
Leave a Reply