[object Promise]
कौशाम्बी l कोखराज- थाना क्षेत्र के असदुल्ला पुर रोही गाँव के राजीव पुत्र रामचरन एक दिन अपनी बाइक से अपने रिश्तेदार के यहाँ जा रहा था। तभी समदा मोड़ के पास ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान राजीव को हेलमेट न पहनने और पास में लाइसेंस न होने से बाइक की चालन काट दिया गया था। लगभग दो महीने बीत जाने के बाद एक वकील के माध्यम से अपनी गाड़ी के कागजात लेने गया । कागजात तो उसको प्राप्त हो गया लेकिन दूसरे ही दिन राजीव के घर पर भरवारी चौकी से एक होम गार्ड धीरेन्द्र कुमार तीवारी कोर्ट का एक सम्मन लेकर आया और सम्मन देने के लिए राजीव से पाँच रुपये कि माँग करने लगा तभी राजीव के घर वाले सौ रुपये देने को तैयार हो गये। लेकिन होम गार्ड लगातार पाँच सौ की जिद पर अडा रहा।
और साथ ही यह कहने लगा की अगर पैसा नहीं दोगे तो रिपोर्ट में यह लिख दूँगा की मौके पर हमें कोई नहीं मिला। तभी मौके पर खडे जन संदेश टाइम्स के पत्रकार आशुतोष अपना परिचय देते हुए मामला की जानकारी करने की कोशिश की तो होम गार्ड धीरेन्द्र कुमार तिवारी ने एक दलित पत्रकार समझ कर धमकी देने लगा साथ ही यह भी कहने लगा लिख दो जो लिखना है। भेज दो जहाँ भेजना हो चाहे योगी के पास चाहे SP के पास मुझे कोई फर्क नहीं खर्चा दोगे तो सम्मन दूँगा नहीं तो नहीं दूँगा । यहा तक की मुख्यमंत्री योगी जी को भी वो अपने आगे कोई तब्बजू नहीं देता है।
उनकी भी धमकी दे डाली, विचार करने की बात तो यह की जब योगी जी की सरकार में एक होम गार्ड गुन्डाई कर सकता है। तो योगी जी की पुलिस प्रशासन की कितनी गुन्डाई करती होगी। इससे साफ समझा जा सकता है। की योगी जी की सरकार में भी पुलिस प्रशासन जनता के बीच में जा कर कैसा व्यवहार करती होगी।
Leave a Reply