पाकिस्तानी गेंदबाजों को नहीं पता किस तरह से विकेट लेने इन पिचों पर: अख्तर

पाकिस्तानी गेंदबाजों को नहीं पता  किस तरह से विकेट लेने इन पिचों पर: अख्तर

एडिलेड । पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तानी गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया है। अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान के गेंदबाजों को पता नहीं है कि एडिलेड ओवल की पिच पर विकेट कैसे निकालने हैं।श् आस्ट्रेलिया ने मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 3 विकेट के नुकसान पर 589 रनों पर घोषित कर दी। डेविड वार्नर ने नाबाद 335 रन बनाए जबकि मार्नस लाबुशाने ने 166 रनों की पारी खेली।

अख्तर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “इस पिच पर विकेट कैसे लेने हैं इस बारे में पता ही नहीं है। आस्ट्रेलिया द्वारा पारी घोषित करने और उनके बल्लेबाजों द्वारा विकेट फेंकने का इंतजार किया जा रहा था। ऐसा नहीं होता भाई।“ गेंदबाजों के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाजी भी आस्ट्रेलिया के सामने संघर्ष कर रहे हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने अपने 6 विकेट 96 रनों पर खो दिए हैं। एक और जहां आस्ट्रेलियाई गेंदबाज विकेट ले रहे हैं वहीं पाकिस्तानी गेंदबाज खाली हाथ रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *