नई दिल्ली। देश की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था के बीच केंद्र की सरकार को आर्थिक मोर्चे एक और झटका लगा है। सोमवार को रेटिंग एजेंसी मूडीज ने वित्त वर्ष 2020 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) ग्रोथ अनुमान को घटा दिया है। वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की विकास दर घटाकर 5.4 फीसदी कर दी है जो पहले 6.6 प्रतिशत से अधिक थी।
रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अनुमान जताया है कि यह 6.6 फीसदी से घटकर 5.4 फीसदी कर दिया है। साथ ही रेटिंग एजेंसी मूडीज ने 2021 में जीडीपी बढ़त के अनुमान को 6.7 फीसदी से घटाकर 5.8 फीसदी कर दिया है। मूडीज के अनुसार, पीएमआई जैसे आंकड़ों से यह पता चलता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में स्थिरता आई है और मौजूदा तिमाही में सुधार होने लगा है, लेकिन अब सुधार पहले की उम्मीद से कम रफ्तार से होगा।
कोरोनावायरस का बढ़ेगा असर…
मूडीज ने बताया कि कोरोनावायरस के प्रकोप की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था में जो सुस्ती है। इसलिए भारत के जीडीपी ग्रोथ में तेजी की रफ्तार कम हो सकती है। साथ ही एजेंसी ने कहा कि भारत में अब किसी भी तरह के सुधार को उम्मीद से कम ही माना जाना चाहिए।
चीन की वृद्धि दर का अनुमान भी घटा..
भारत के अतिरिक्त मूडीज ने चीन का अनुमान भी घटा दिया है। मूडीज के अनुसार, साल 2020 में G-20 देशों की अर्थव्यवस्था में 2.4 फीसदी बढ़त होने का अनुमान है। इस साल चीन की वृद्धि दर अनुमान को घटाकर 5.2 फीसदी और 2021 के लिए 2.4 फीसदी कर दिया गया है।
Leave a Reply