50,000 का ईनामिया अपराधी गिरफ्तार

[object Promise]
रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन

अमेठी । पुलिस अनुराग आर्य के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बीते कल दीपेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक जामों मय हमराह पुलिस बल के साथ तलाश वांछित अपराधी/चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व देखभाल क्षेत्र कस्बा जामो में मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि मु०अ०स० 17/18 धारा 302, 506 भादवि व 3(2)v एससी/एसटी एक्ट में वांछित 50 हज़ार रूपये का ईनामिया अपराधी प्रमोद कुमार तिवारी गोगमऊ नहर पुल पर मौजूद है |

इस सूचना पर गोगमऊ नहर पुल के पास पहुंचकर वहां पर खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए समय करीब 09:35 बजे रात्रि पकड़ लिया गया | पकड़े गए व्यक्ति से नाम पूछा गया तो अपना नाम प्रमोद कुमार तिवारी बताया |

गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम व पता
प्रमोद कुमार तिवारी पुत्र वासुदेव तिवारी नि०ग्रा०- गुरौली, मजरे सूखी बाजगढ़ थाना जामो जनपद अमेठी ।
आपराधिक इतिहासः
1.मु0अ0स0 17/18 धारा 302,506 व 3(2)5 sc/st एक्ट थाना जामो जनपद अमेठी |(ईनामिया)
2.मु0अ0स0 121/18 धारा 174a भादवि थाना जामो जनपद अमेठी |
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1.श्री दीपेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जामो जनपद अमेठी |
2.उ०नि० रामप्रकाश सिंह थाना जामो जनपद अमेठी ।
3. हे०का० राकेश सिंह थाना जामो जनपद अमेठी |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *