जौनपुर, शाहगंज नगर के भादी खास मोहल्ला निवासी एक विक्षिप्त युवक मुमताज पुत्र सोनू ने मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे पत्नी और दो बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी दौरान घर के बाहर बीच-बचाव करने पहुंचे तीन अन्य लोगों पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक द्वारा दो लोगों की जान लेने की जानकारी होने के बाद लोग आक्रोशित हो गए और लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाते हुए मुआवजे की मांग भी की। वहीं जानकारी होने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण करने पुलिस टीम पहुंची और वारदात को लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की।
घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां पर विक्षिप्त युवक की पुत्री हुमेरा (7) और नोनहटटा मोहल्ला निवासी सुलेमा (65) पत्नी अच्छेलाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं हमला करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय भर्ती कराते हुए शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू करदिया। आरोपी को हिरासत में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। घटना से गुसाई भीड़ ने सड़क जाम कर दिया है, मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंंचे और वारदात की पूरी जानकारी ली।
Leave a Reply