श्रीनगर :मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया

[object Promise]

श्रीनगर| सुरक्षा बलों ने रविवार सुबह से जारी ऑपरेशन एक मकान में छिपे तीन आतंकवादियों को मार गिराया है।उधर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि इन आतंकियों के सफाए के साथ ही इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि 4 प्रमुख आतंकी संगठनों के चीफ का 4 महीने में सफाया हो गया है

गौरतलब है की जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर शहर में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट जानकारी के बाद सुरक्षा बलों ने गिल्ली कदल (जूनीमार) क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
पुलिस ने कहा, “जैसे ही सुरक्षा बलों ने छिपे हुए आतंकवादियों की घेराबंदी की, उन्होंने मुठभेड़ शुरू कर दी, जो अभी भी चल रही है।”

अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर श्रीनगर शहर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

कथित तौर पर क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के इलाकों में प्रतिबंध भी लगाए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *