दिल्ली धर्म संसद में पुलिस का बड़ा बयान आया सामने

डेस्क। बीते दिनों चर्चा में रहे गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के प्रमुख पुजारी और हरिद्वार में अभद्र भाषण के मामले में आरोपी यति नरसिंहानंद फिर से विवादों में घिरते नजर आ रहें हैं। उन्होंने एक बार फिर भड़काऊ भाषण दिया है जिसको लेकर विवाद उठने लगा है।

बता दें कि रविवार को यति नरसिंहानंद ने दिल्ली के बुराड़ी मैदान में हिंदू महापंचायत का आयोजन में लोगों को संबोधित किया। यहां उन्होंने हिंदुओं को अपने अस्तित्व के लिए खड़े होने और लड़ने के लिए हथियार उठाने का भी आह्वान किया।

दिल्ली के बुराड़ी मैदान में हुई इस हिंदू महापंचायत में यति नरसिंहानंद ने कहा कि अगर भारत में कोई मुस्लिम प्रधानमंत्री बनता है तो अगले 20 सालों में 50 प्रतिशत हिंदूओं का धर्मांतरित हो जाएगा।

दिल्ली के बुराड़ी मैदान में आयोजित इस हिंदू महापंचायत में रविवार को करीब 200 लोग हिस्सा लेने के लिए जमा हुए थे। बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन सेव इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक प्रीत सिंह ने किया था।

पिछले साल भी किया था कार्यक्रम

क्या आप जानते हैं? सेव इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक प्रीत सिंह ने पिछले साल जंतर-मंतर पर भी एक कार्यक्रम किया था। उस समय इस कार्यक्रम में मुस्लिम विरोधी नारे भी लगाए गए थे। तब दिल्ली पुलिस ने प्रीत सिंह को गिरफ्तार भी किया था पर फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। 

साथ ही बता दें कि डासना देवी मंदिर के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद भी हरिद्वार मामले में जमानत पर बाहर हैं।

इस हिंदू महापंचायत को संबोधित करते हुए नरसिंहानंद ने कहा कि “अगर भारत में कोई मुस्लिम पीएम बनेगा तो 40 फीसद हिंदू मारे जाएंगे। यदि आप इसे बदलना चाहते हैं, तो एक मर्द बनो। एक आदमी होना क्या है? मर्द वो है जो अपने पास हथियार रखे।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि कार्यक्रम के आयोजन की कोई अनुमति नहीं थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *