सुहागनगरी में आज से शुरू हो रहा स्वच्छता का महाअभियान

[object Promise]

फिरोजाबाद-डीएम नेहा शर्मा मंगलवार सुबह अचानक से सुभाष तिराहा पहुंच गयीं। यहां उन्होंने सफाई व्यवस्थाओं को परखने के साथ फिर गांधी पार्क चौराहा पर पहुंची। जहां पर उन्होंने निरीक्षण करने के उपरांत नगर निगम कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि वे अपना कार्य पूरी जिम्मेदारी से अपनी पूरी टीम को लगाकर करें। वहीं जो अनुपस्थित चल रहे हैं या अपनी ड्यूटी नहीं दे रहे हैं उनके बारे में बताने को कहा। वहां से नगर निगम कार्यालय पहुंची। यहां आज शुरू होने वाले स्वच्छता के महाअभियान की तैयारियों की जानकारी लेते हुये कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली l

इसके उपरांत उन्होंने बताया कि कि स्वच्छता का महाअभियान 25 से 31 दिसम्बर तक चलाया जा रहा है। जिसमें सम्बंधित कर्मचारी आवंटित वार्ड के हाजिरी स्थल पर नियमित प्रात: सात बजे पहुंचकर सफाई सुपरवाइजर से वार्ड में तैनात कर्मचारियों का विवरण (जो फोटोग्राफ सहित तैयार करा दिया गया है) प्राप्त कर उपस्थित दर्ज करायेंगे। अनुपस्थित कर्मचारियों एवं अन्य विवरण के साथ अपनी आख्या एक प्रति अपर नगर एवं एक प्रति उनको उसी दिन अपराह्न में उपलब्ध करायेंगे l

 

वहीं बताया सुशासन की दीवार को भी देखा जिस पर वार्डवार चल रहे विकास कार्यो का अंकन किया जायेगा। डीएम ने बताया कि इसमें अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों का रिजल्ट भी सामने आयेगा l

इस दौरान नगर निगम के कई अधिकारियों के अलावा बीसीसी आइ लेविल वन कोच विकास पालीवाल, सपा नेता योगेश गर्ग के अलावा समाज के।कई सम्भ्रान्त लोग भी मौजूद रहे l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *