AYODHYA CASE LIVE :सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष के वकील ने फाड़ा हिन्दू महासभा के नक्शे को

[object Promise]

अयोध्या/ नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में आज सुनवाई प्रारंभ हो गई है । सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा कि अयोध्या मामले की सुनवाई आज पूरी हो जाएगी। अतिरिक्त समय नहीं देंगे।
LIVE अपडेट…

-हिंदू महासभा के वकील विकास सिंह ने जब अदालत में एक किताब को रखने का प्रयास किया तो मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वह इनके सवालों का जवाब नहीं देंगे। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि ठीक है, आप जवाब मत देन। विकास सिंह ने एडिशनल डॉक्यूमेंट के तौर पर पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल की किताब बेंच को दी।वकीलों की तीखी बहस के बीच चीफ जस्टिस खफा होते हुए कहा कि हमारी तरफ से दोनों ओर से बहस पूरी हो गए है। हम सिर्फ इस इसलिए सुन रहे हैं कि कोई कुछ कहना चाहता है तो कह दे, हम अभी उठ कर जा भी सकते हैं।

  • हिंदू महासभा के वकील विकास सिंह ने बताया कि मैं किताब पर अपना जवाब नहीं दे रहा हूं लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक एक नक्शा दिखाना चाहता हूं। इसी दौरान राजीव धवन ने आपत्ति जताते हुए कहा कि ये भी किताब का हिस्सा है, इसे मंजूरी नहीं दी जा सकती है। इतना कहते ही राजीव धवन ने उस नक्शे को फाड़ दिया, पांच टुकड़े कर दिए। हिंदू महासभा के वकील ने इस दौरान बुकनन और थ्रेलर की किताबों का हवाला दिया।

हिंदू महासभा के वकील विकास सिंह ने जब अदालत में एक किताब को रखने का प्रयास किया तो मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वह इनके सवालों का जवाब नहीं देंगे। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि ठीक है, आप जवाब मत देन। विकास सिंह ने एडिशनल डॉक्यूमेंट के तौर पर पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल की किताब बेंच को दी।

वकीलों की तीखी बहस के बीच चीफ जस्टिस खफा होते हुए कहा कि हमारी तरफ से दोनों ओर से बहस पूरी हो गए है। हम सिर्फ इस इसलिए सुन रहे हैं कि कोई कुछ कहना चाहता है तो कह दे, हम अभी उठ कर जा भी सकते हैं।

इस पर हिंदू महासभा के वकील विकास सिंह ने बताया कि मैं किताब पर अपना जवाब नहीं दे रहा हूं लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक एक नक्शा दिखाना चाहता हूं। इसी दौरान राजीव धवन ने आपत्ति जताते हुए कहा कि ये भी किताब का हिस्सा है, इसे मंजूरी नहीं दी जा सकती है। इतना कहते ही राजीव धवन ने उस नक्शे को फाड़ दिया, पांच टुकड़े कर दिए। हिंदू महासभा के वकील ने इस दौरान बुकनन और थ्रेलर की किताबों का हवाला दिया।

  • हिन्दू महासभा के वकील विकास सिंह ने अयोध्या विवाद भूमि के संबंधित नक्शा कोर्ट में रखा। इसी दौरान मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने नक्शा फाड़ दिया।
  • रामलला विराजमान के वकील सीएस वैद्यनाथन ने कोर्ट में बताया कि मुस्लिम पक्ष हमारे ऊपर कब्जा करने की बात कही है, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि हम जो मांग रहे हैं वह बाबर के द्वारा जो अवैध निर्माण हुआ था उसकी जमीन मांग रहे हैं।

  • सुप्रीम कोर्ट में हिंदू पक्षकार के वकील सीएस वैद्यनाथन ने कहा कि 1885 तक हिंदू-मुस्लिम उस जमीन पर पूजा का दावा करते थे, लेकिन बाद में ब्रिटिश सरकार ने वहां पर रेलिंग लगवा दी। अब मुस्लिम पक्ष बाहरी और आंतरिक आहते पर विवाद कर रहा है, वो छोटी-सी जगह को बांटना चाहते हैं।
    -इस दौरान जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि आपका 1885 के बाद पूजा का क्या आधार है?
    वकील वैद्यनाथन ने बताया कि ब्रिटिशों की रेलिंग के बाद भी हिंदू लगातार पूजा करते रहे ।

-चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा है कि अब बहुत हुआ, शाम 5 बजे तक इस मामले में पूरी सुनवाई पूरी होगी और यही बहस का अंत होगा।

-सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने पत्रकारों से कहा कि अयोध्या मामले की सुनवाई आज पूरी हो जाएगी। अतिरिक्त समय नहीं देंगे।

सुनवाई के आखिरी दिन प्रधान न्यायाधीश ने शुरुआती 45 मिनट हिंदू पक्ष को और इसके बाद एक घंटा मुस्लिम पक्ष को आवंटित किया है। इसके बाद 45 मिनट के चार स्लॉट मामले में शामिल विभिन्न पक्षों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *