हिंदू व मुस्लिम धर्म के रीति रिवाजों के अनुसार कराया गया सामूहिक विवाह।
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। गौरीगंज ब्लाक में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह व मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ की उपस्थिति में 53 दंपत्ति जोड़ों का विवाह कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नवयुवक दंपतियों को रू0 10000 की गृहस्ती की सामग्री दी गई, तथा ₹35000 की नगद धनराशि विवाह जोड़े के खाते में भेजी जायेगी। नवविवाहित जोड़े का विवाह समारोह में धर्म के रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न हुआ जिसमें हिंदू जोड़ों के लिए हिंदू धर्म के रीति रिवाज के अनुसार फेरे हुए ,जबकि मुस्लिम धर्म के अनुसार निकाह पढ़ा गया। 10 मुस्लिम विवाह हुए जबकि 43 हिंदू विवाह हुए सभी नव दंपत्ति विवाह करके अत्यधिक प्रसन्न मुद्रा में थे । विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ ने वर- वधु व उनके परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा आप सबका जीवन सुखमय व्यतीत हो अपने परिवार के साथ खुश रहे। और वर वधु के साथ आए मेहमानों के लिए जिला प्रशासन की तरफ से खाने- पीने लंच की व्यवस्था की गई, मान सम्मान के साथ विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ और सभी को अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा बधाई व आशीर्वाद दिया गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बंशीधर सरोज, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Leave a Reply