शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

[object Promise]

बैंकिंग तथा ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बीएसई के 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 105.58 अंकों (0.28%) की तेजी के साथ 37,251.03 पर खुला। वहीं, निफ्टी 25.45 अंक (0.23%) उछलकर 11,028.50 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में बीएसई पर 23 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो सात कंपनियों के शेयर लाल निशान पर खुले। वहीं, एनएसई पर 36 कंपनियों के शेयरों में लिवाली तथा 14 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई।

सुबह 9.22 बजे सेंसेक्स 86.62 अंकों (0.23%) की तेजी के साथ 37,232.07 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 18.05 अंक (0.16%) उछलकर 11,021.10 पर कारोबार कर रहा था।

इन शेयरों में तेजी
बीएसई पर यस बैंक के शेयर में सर्वाधिक 3.96 फीसदी, टाटा मोटर्स मे 3.28 फीसदी, टाटा मोटर्स डीवीआर में 2.33 फीसदी, टाटा स्टील में 1.84 फीसदी तथा वेदांता लिमिटेड के शेयर में 1.74 फीसदी की तेजी देखी गई। एनएसई पर भी यस बैंक के शेयर में सर्वाधिक 4.30 फीसदी, टाटा मोटर्स में 3.16 फीसदी, वेदांता लिमिटेड में 2.27 फीसदी, टाटा स्टील में 2.19 फीसदी तथा जेएसडब्ल्यू स्टील में 2.14 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई।

इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर इन्फोसिस के शेयर में सर्वाधिक 0.86 फीसदी, मारुति में 0.71 फीसदी, कोटक बैंक में 0.55 फीसदी, आईटीसी में 0.35 फीसदी तथा टेक महिंद्रा के शेयर में 0.12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
एनएसई पर विप्रो में सर्वाधिक 1.08 फीसदी, गेल में 0.95 फीसदी, इन्फोसिस में 0.71 फीसदी, कोटक बैंक में 0.56 फीसदी तथा भारती एयरटेल के शेयर में 0.35 फीसदी की कमजोरी देखी गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *