रामायण की इन बेहतरीन चौपाइयों के साथ दें राम नवमी की शुभकामनाएं

लाइफस्टाइल– आज पूरा भारत राम नवमी का पावन पर्व मना रहा है। चैत्र नवरात्रि का समापन रामनवमी के साथ होता है। कहते हैं असुरों का विनाश करने के लिए, धर्म की स्थापना करने के लिए प्रभु श्री राम ने धरती पर अयोध्या नरेश दशरथ जी के घर में जन्म लिया था।

वहीं अगर आज राम नवमी के दिन अपने परिजनों को शुभकामनाएं अनोखें अंदाज में भेजना चाहते हैं। तो रामायण की इन प्रेरणादायक चौपाइयों के साथ आप उनको राम नवमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

जानें कैसे दें राम नवमी की शुभकामनाएं-

बिनु सत्संग विवेक न होई। 
राम कृपा बिनु सुलभ न सोई॥
सठ सुधरहिं सत्संगति पाई।
पारस परस कुघात सुहाई॥ 
आप सभी को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे।
जा पर कृपा राम की होई।
ता पर कृपा करहिं सब कोई॥
जिनके कपट, दम्भ नहिं माया।
तिनके ह्रदय बसहु रघुराया॥
राम नवमी की ह्रदय से बधाई एवं शुभकामनाएं।
कहेहु तात अस मोर प्रनामा।
सब प्रकार प्रभु पूरनकामा॥
दीन दयाल बिरिदु संभारी।
हरहु नाथ मम संकट भारी॥
राम नवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हरि अनंत हरि कथा अनंता।
कहहिं सुनहिं बहुबिधि सब संता॥
रामचंद्र के चरित सुहाए।
कलप कोटि लगि जाहिं न गाए॥
जय श्री राम। राम नवमी की हार्दिक बधाई।
एहि महँ रघुपति नाम उदारा।
अति पावन पुरान श्रुति सारा॥
मंगल भवन अमंगल हारी।
उमा सहित जेहि जपत पुरारी॥
सभी परिजनों और प्रिय साथियों को राम नवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *