[object Promise]
कानपुर से शाहनूर अख्तर की रिपोर्ट
बिल्हौर। नगर पालिका परिषद बिल्हौर मे उपजिलाधिकारी बिल्हौर, बिल्हौर चेयरमैन मोहम्मद शादाब खान व अधिशाषी अधिकारी विवेक कुमार त्रिवेदी एवं सभासदों द्वारा नगर पालिका बिल्हौर कार्यालय के परिसर में पौधरोपण किया गया ।
वही चेयरमैन ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना सभी का दायित्व है और यह दायित्व हम अधिक से अधिक पौधरोपण करके उनकी रक्षा करके निभा सकते है ।
अधिशाषी अधिकारी विवेक कुमार त्रिवेदी ने नगर पालिका कर्मियों को निर्देश दिए कि वह तन मन से कस्बे में व परिसर में लगाये गए पौधों की देखभाल करके उन्हें वृक्ष बनाये ।
इससे पर्यावरण को साफ सुथरा बनाया जा सके क्योंकि इन्ही पौधों की वजह से हमे सांस लेने के लिये ऑक्सीजन व साफ और स्वच्छ हवा मिलती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है।
Leave a Reply