दुरांतो एक्सप्रेस बची दुर्घटनाग्रस्त होने से समय पर जानकारी मिलने से, टूटी पटरी से ही गुजर गई थी मालगाड़ी

दुरांतो एक्सप्रेस बची दुर्घटनाग्रस्त होने से समय पर जानकारी मिलने से, टूटी पटरी से ही गुजर गई थी मालगाड़ी

चित्रकूट.  जिले के मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास समय रहते ही पटरी टूटे होने की जानकारी मिल गई जिससे एक बड़ी दुघर्टना टल गई। मुंबई हावड़ा रूट पर कुछ समय बाद ही मुंबई-प्रयागराज दुरंतो एक्सप्रेस गुजरनी थी। हालांकि जानकारी मिलने के बाद उसे दूसरे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। अधिकारियों के अनुसार बुधवार देर रात इसकी जानकारी मिली थी। रेल कर्मी पटरी की मरम्मत करने में जुटे हैं।

चित्रकूट के मानिकपुर जंक्शन के पास टूटी रेल पटरी से मालगाड़ी गुजर गई। इसके तत्काल बाद यहां से दुरंतो एक्सप्रेस को गुजरना था, लेकिन उसको किसी तरह रोका गया। मुंबई हावड़ा रूट पर सतना मानिकपुर के बीच बाराहमाफी रेलवे स्टेशन के आउटर के पास टूटी रेल पटरी से ट्रेनें गुजरती रहीं।

इसके बाद बुधवार देर रात छिवकी प्रयागराज जा रही मालगाड़ी गुजरी तो आवाज होने पर गार्ड ने वाकी टॉकी से बराहमाफी के स्टेशन मास्टर हरि प्रसाद को जानकारी दी। पीडब्ल्यूआई बीपी पटेल अपने कर्मचारियों के साथ पहुंचे और वहां पर मरम्मत का काम शुरू कराया। 30 किमी का कॉशन लगाकर रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किया गया। पांच घंटे बाद गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक बहाल हो सका।

सहायक स्टेशन मास्टर ने बताया इस दौरान अप डाउन की ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया।  पटरी की मरम्मत का काम चल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *