पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया भारत ने, मार गिराए पाक के चार सैनिक

[object Promise]

श्रीनगर। राजौरी सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसमें पाकिस्तान के चार सैनिक मारे जाने की सूचना है। पाकिस्तान लगातार भारतीय सीमा में सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है। भारतीय सेना का यह मुंहतोड़ जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की चौकियों को तबाह करने के साथ ही चार सैनिकों को मार गिराया है। लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर सीजफायर का उल्लंघन करना एक बार फिर पाकिस्तानी सेना को महंगा पड़ गया है। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की चौकियों को तबाह कर दिया है। इसके साथ ही भारतीय सेना ने चार पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया है। आपको बताते जाए कि गुरुवार रात को पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था और मोर्टार दागे थे।

इससे पहले बुधवार को जम्मू कश्मीर के उरी में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने मोर्टार दागे और गोलाबारी भी की थी। पाकिस्तानी सेना की इस कायराना हरकत के कारण भारतीय सेना का एक सूबेदार शहीद हो गया था। भारत की ओर से सेना ने पाकिस्तान को आर्टिलरी और मोर्टार से जवाब दिया था।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *