कुशीनगर में मंदिर के लिए पिरोजहां गांव के पास बड़ी गंडक नदी में जल भरने उतरा किशोर लापता

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के सेवरही क्षेत्र के पिरोजहां गांव के पास बड़ी गंडक नदी में सोमवार की सुबह एक हादसा हो गया। सावन के पहले सोमवार को शिवालय में जलाभिषेक करने के लिए गांव के लोगों के साथ नदी में जल भरने गया एक किशोर गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। घंटों तलाश के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका था।
पिरोजहां गांव निवासी मुन्ना तिवारी का 17 वर्षीय बेटा दीप्लेश तिवारी सोमवार की सुबह जलाभिषेक के लिए बड़ी गंडक नदी से जल भरने पहुंचा। इस दौरान गांव के गए लोगों के साथ वह नदी में नहाने लगा। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में डूबने लगा। जब तक लोग उसे बचा पाते, तब तक वह पानी में डूबकर लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ उसकी तलाश शुरू करा दी है। घंटों बाद तक दीप्लेश का पता नहीं चल सका था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *