
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर 26 अगस्त/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में कोविड-19 के संक्रमण/रोकथाम हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में शासन के निर्देशानुसार मंगलवार रात्रि 10 बजे से आई0सी0सी0सी0 के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में डीएम ने सभी कर्मचारियों/अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनमानस से आ रही समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण सुनिश्चित किये जायें। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान शिकायत की भी जानकारी ली गयी कि शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन, एल-1 आइसोलेशन में रखे गये व्यक्तियों से प्रतिदिन पूछ-ताछ की जाये कि उनका टेंपरेचर एवं पल्स कितना है। साथ ही पॉजिटिव पाये गये व्यक्तियों की ट्रेसिंग 24 घण्टे के अंदर किया जाये। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आई0डी0एस0पी0 यूनिट कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये व्यक्तियों की सूची उपलब्ध कराते हुए ट्रैसिंग कराना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्षदेव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply