पांच साल की बच्ची से की दरिंदगी,  खौफनाक कदम पत्नी से झगड़े के बाद पिता का

[object Promise]

यमुनानगर/जगाधरी। यमुनानगर में अपनी पांच साल की सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को जगाधरी अदालत ने उम्रकैद की सजा दी है।  सितंबर 2018 में आरोपित का पत्नी से झगड़ा हुआ था। बदला लेने के लिए वह सौतेली बेटी को उठाकर प्लेटफॉर्म पर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची को वहीं तड़पता छोड़कर भाग आया था।

पिता ही बच्ची के साथ गलत काम करेगा, तो वह स्वयं को कहां सुरक्षित महसूस करेगी। सौतेले पिता ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करके रिश्तों की मर्यादा को तार-तार किया ही है, साथ ही उस मासूम को ऐसा दर्द दिया है, जो ताउम्र उसे सालता रहेगा। दोषी ने अपनी इच्छा पूर्ति के लिए बच्ची को हवस का शिकार बनाया। जो कि गंभीर अपराध है। ऐसा व्यक्ति कठोर सजा का हकदार है। उसे कठोर सजा देकर ही समाज में संदेश दिया जा सकता है। उक्त टिप्पणी कोर्ट ने सौतेली बेटी से दुष्कर्म के दोषी अजय को सजा सुनाते हुए की।

जीआरपी थाने के सामने किया था दुष्कर्म

आरोपित ने जीआरपी थाने के सामने प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पांच साल की सौतेली बेटी से दुष्कर्म किया था। कोर्ट ने उसे उम्रकैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर एक साल की अतिरिक्त सजा का प्रावधान है। फैसला फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया है। कोर्ट ने 26 मार्च को उसे दोषी करार दिया था। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर ही अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।

पत्नी से झगड़े के बाद दिया था वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक 31 सितंबर 2018 की रात को दोषी का पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। रात को जब पत्नी व बच्ची सो गई, तो आरोपित वहां पहुंच गया। वह बच्ची को उठाकर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ गलत काम किया। पुलिस के मुताबिक दोषी करीब दस साल से पत्नी व बच्चों के साथ यमुनानगर-जगाधरी प्लेटफॉर्म पर रह रहा था। आसपास के लोगों ने जब बच्ची को बदहवास हालत में देखा, तो सूचना पुलिस को दी। जीआरपी पुलिस ने बच्ची के सौतेले पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।

बार-बार बयान बदलने पर हुआ था शक

जीआरपी पुलिस को शुरू से ही बच्ची के सौतेले पिता पर शक था, क्योंकि वह बार-बार अपने बयान बदल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन एसपी ने डिटेक्टिव स्टाफ को जांच के आदेश दिए। जब पुलिस ने उससे गहनता से पूछताछ की, तो उसकी बनाई हुई कहानी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पुलिस ने इस मामले में दो नशेडिय़ों को भी हिरासत में लिया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *