नतीजे घोषित, 30 लाख में से 6.5 लाख उम्मीदवार सफल, मार्कशीट डिजीलॉकर से करें डाउनलोड

[object Promise]

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटेट परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित कर दिये गये हैं। सीटीईटी रिजल्ट 2021 का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अपने नतीजे और स्कोर कार्ड परीक्षा पोर्टल, ctet.nic.in पर देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही उपलब्ध कराये गये लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर अपने विवरण (रोल नंबर आदि) भरकर सबमिट करना होगा। इसके उम्मीदवार अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देख पाएंगे।

6.5 लाख उम्मीदवार सफल, 30 लाख ने भरे थे फॉर्म

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जारी सीटीईटी 2021 रिजल्ट नोटिस के अनुसार परीक्षा के लिए कुल 30 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, इनमें से 1611432 उम्मीदवारों ने पेपर 1 के लिए और 1447551 उम्मीदवारों ने पेपर 2 के लिए पंजीकरण कराया था। हालांकि, दोनो पेपरों के कुल 2351671 उम्मीदवारों ने ही परीक्षा दी थी, जिनमें से 1247217 उम्मीदवार पेपर 1 के और 1104454 पेपर 2 के थे। बोर्ड द्वारा दोनो ही पेपरों के लिए कुल 654299 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है, जिनमें से 414798 उम्मीदवार पेपर 1 में और 239501 उम्मीदवार पेपर 2 में सफल हुए हैं।

मार्कशीट डिजीलॉकर से करें डाउनलोड

सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट 2021 नोटिस में बोर्ड ने उम्मीदवार को अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने की जानकारी दी है। नोटिस के अनुसार सफल घोषित उम्मीदवारों की मार्कशीट को डिजीलॉकर पर अपलोड किया जाएगा। डिजीलॉकर से सीटीईटी 2021 मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर लॉगिन विवरण (यूजर आईडी और पासवर्ड) भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उनकी सीटीईटी 2021 डिजिटल मार्कशीट की हर प्रकार से वैध मानी जाएगी और वे इसे कहीं भी संलग्न कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *