व्यापार-मण्डल के पदाधिकारियों ने रोडवेज बसों का संचालन नगर के अन्दर से करवाया

[object Promise]

रिपोर्टर – रामजी साहू

ए.आर.एम.के आदेश का रोडवेज बसों के चालक एवं परिचालक कर रहे थे अवेहलना
खागा(फतेहपुर),रोडवेज बसों का संचालन नगर के अन्दर से ना होकर बाईपास से होने पर आज व्यापार-मण्डल(कंछल-गुट) के पदाधिकारियों द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए अध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल की अगुवाई में सर्वप्रथम नौबस्ता बाईपास चौराहे पर पहुंचे जहां पर सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस भी इंस्पेक्टर उपेन्द्र कुमार राय के साथ में मौजूद रही।

इसके बाद अध्यक्ष एवं इंस्पेक्टर की अगुवाई में इलाहाबाद एवं बनारस से आने वाली सभी रोडवेज बसों को सख्ती के साथ में नगर के अन्दर प्रवेश करवाया गया। नौबस्ता बाईपास पर यह अभियान घण्टों चलाने के उपरांत सभी व्यापार-मंडल के सभी पदाधिकारीगण अध्यक्ष की अगुवाई में पश्चिमी बाईपास पहुंचकर कानपुर की तरफ से आने वाली सभी रोडवेज बसों को भी सख्ती के साथ में नगर के अन्दर करवाया गया, यहां पर भी यह अभियान घण्टों चलाया गया।

जब यह देखा गया कि अब सही मायने पर रोडवेज बसों का संचालन नगर के अन्दर से होने लगा तब जाकर अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी वापस लौट आए। इस मौके अध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल ने कहा कि ए. आर.एम फतेहपुर द्वारा दिये गए आदेशों के बावजूद भी रोडवेज बसों के चालक एवं परिचालकों द्वारा ए. आर.एम. के आदेश की अवहेलना कर बाईपास से ही रोडवेज बसों का संचालन किया जाता रहा, जो कि कतई आमनागरिकों एवं नगरवासियों व व्यापारी भाइयों के हित में नहीं था,इसलिये मजबूरी में आज हमें एवं हमारे व्यापार-मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा आमनागरिकों, व्यापारी भाइयों, महिलाओं विकलांगों को हो रही परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए कड़ा रुख अपनाते हुए यह कदम उठाया गया।

उन्होंने बताया कि हमारे व्यापार-मण्डल द्वारा पहले भी स्थानीय प्रशासन को उपरोक्त समस्या को ज्ञापनों के माध्यम से अवगत भी करवाया गया था।जिस पर स्थानीय तहसील प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग सरहानीय रहा है,मैं इसके लिये उपजिलाधिकारी राहुल कश्यप विश्वकर्मा जी एवं क्षेत्राधिकारी अंशुमान मिश्र जी व प्राभारी निरीक्षक सुरेशचन्द्र ओमहरे जी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ शुक्ल,महामन्त्री अनिल साहू,मन्त्री मनोज शुक्ल, संरक्षक कमलेश बाजपेयी,युवा अध्यक्ष विजय अग्रहरी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपम शुक्ल,मन्त्री आर.पी.कैथल,अशोक कुमार, अनिल कुमार अग्रहरी,कमल सिंह मलिक,सानू वारसी,मन्सूर आलम,रशीद अहमद रहे।तो वहीं हेड कांस्टेबल हरिप्रताप सिंह,महेश सिंह,विजय प्रकाश सिंह जी का भी सहयोग रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *