पिता तुल्य असहाय वृद्धों का हाल चाल जानने पहुँचे समाजसेवी व कांग्रेस नेता राजू पंडित

पिता तुल्य असहाय वृद्धों का हाल चाल जानने पहुँचे समाजसेवी व कांग्रेस नेता राजू पंडित

रिपोर्ट:हर्ष यादव

गौरीगंज/अमेठी। वृद्धों की सेवा करना एक पुनीत कार्य है । इस कार्य से जो आनंद मिलता है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता ये बाते क्षेत्र के राजगढ़ स्थिति वृद्धआश्रम में शनिवार को पिता तुल्य असहाय वृद्धों का हाल चाल जानने पहुँचे समाजसेवी व कांग्रेसी नेता राजू पंडित ने कही।।उन्होंने अपने साथियो के साथ सभी बुजुर्गो को फल बांटकर आशीर्वाद लिया।श्री पंडित ने कहा कि वृद्धावस्था में हर किसी को अपनों की जरूरत होती है। वृद्धों की तनमन से सेवा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है। उन्हें कभी अपनों की कमी महसूस नहीं होनी देनी चाहिए, हमें यह हमेशा याद रखनी चाहिए कि आने वाले समय में उस अवस्था से हमें भी गुजरना पड़ेगा। समय का काल चक्र, ऐसा है जिसके पहिए के नीचे हर किसी को आना पड़ता है। वृद्धों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। चाहे वो माता पिता हो या घर के बड़े बुजुर्ग या अन्य कोई।
गरीबों की सेवा से हमें काफी आनंद मिलता है जिसके लिए हम सदैव तत्पर रहते हैं।उनके साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पिता तुल्य असहाय वृद्धों का हाल चाल जानने पहुँचे समाजसेवी व कांग्रेस नेता राजू पंडित

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *