उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के जंगल बनवीरपुर के सिधुआ बाजार निवासी एक विवाहिता की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है |
हालांकि विवाहिता की मौत को लेकर लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे थे | घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार जंगल बनवीरपुर सिधुआ बाजाप निवासी रिंकू की 23 वर्षीय पत्नी की बीती रात अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई आनन-फानन में विवाहिता को इलाज कराने जिला अस्पताल ले गए जहा डाक्टरो ने विवाहिता की हालत को नाजुक देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया |
इस दौरान गोरखपुर लेकर जा थे की रास्ते में ही उसकी मौत हो गई | उधर विवाहिता की मौत को लेकर सिधुआ बाजार के लोगों में तरह-तरह के अटकले लगाई जा रही हैं |
इस संबंध में पूछे जाने पर इंस्पेकटर पडरौना बिजय राज सिंह ने बताया कि विवाहिता की बीमारी के कारण मौत हुई है |
मायके वालों को किसी प्रकार की कोई आरोप नहीं है विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया है |
Leave a Reply