कैनेडियन एक्ट्रेस और मॉडल नीना दोब्रेव (Nina Dobrev) इन दिनों कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच बाकि स्टार्स की तरह अपने पुरानी यादों को ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर थ्रोबैक फोटोज शेयर कर रही हैं। हाल ही में नीना दोब्रेव ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर ब्लैक एंड व्हाइट कलर के स्विमसूट में बेहद हॉट पुरानी फोटो फैन्स के साथ साझा की है। इस फोटो में नीना दोब्रेव पेंगुइन्स के साथ स्टाइलिश और बोल्ड अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं।
अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए ‘द वैम्पायर डायरीज’ (The Vampire Diaries) एक्ट्रेस नीना दोब्रेव ने कैप्शन दिया है कि, ‘नहीं, मैंने पेंगुइन के साथ अपने बाथिंग सूट को मैच कराने के लिए कोई प्लानिंग नहीं की थी। यह एक पूर्वसिद्ध आरोप है ………. [हां, मैंने बिल्कुल किया, यह संयोग नहीं था]।’
तस्वीर को देखकर यह कहना पड़ेगा कि नीना दोब्रेव वाकई काफी ग्लैमरस और गॉर्जियस अंदाज में अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट कर रही हैं। नीना दोब्रेव की इस फोटो को अब तक 10 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। नीना दोब्रेव के सभी फैंस कमेंट के माध्यम से उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
नीना दोब्रेव कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान घर पर अपना समय व्यतीत कर रही हैं। चूंकि वह बाहर नहीं जा सकती, इसलिए वह अपने बीते पलों को याद करते हुए इंटरनेट पर फैंस के साथ लगातार टच में हैं। इन दिनों घर पर नीना दोब्रेव ढेर सारी किताबें पढ़ रही हैं और मेडिटेशन कर रही हैं।
नीना दोब्रेव आखिरी बार हॉलीवुड की फिल्म ‘लकी डे’ (Lucky Day) में दिखाई दी थीं। Roger Avary के निर्देशन में बनी यह फिल्म पिछले साल 18 सितम्बर को रिलीज हुई थी। नीना दोब्रेव हॉलीवुड फिल्मों के अलावा टीवी सीरीज के जरिये भी दर्शकों के बीच धमाल मचा चुकी हैं। वैसे आपको नीना दोब्रेव की यह थ्रोबैक फोटो कैसी लगी? इस बारे में हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
Leave a Reply