जयपुर। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस-2020 की पूर्व संध्या पर राजस्थान के 2 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गयी है।
दो पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक: अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसीबी राजस्थान सौरभ श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विजिलेंस राजस्थान गोविंद गुप्ता को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है।
16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक: प्रदेश के 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनमें जोधपुर पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार, उप महानिरीक्षक निरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज लक्ष्मण गौड़, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक जोधपुर नाथू सिंह, पुलिस उप अधीक्षक सीआईडी एसएसबी पीएचक्यू महेंद्र कुमार भगत, 5वीं बटालियन आरएसी जयपुर के प्लाटून कमांडर गोविंद सिंह, 7वीं बटालियन आरएसी भरतपुर के प्लाटून कमांडर हरि सिंह, चतुर्थ बटालियन आरएसी जयपुर के प्लाटून कमांडर यासीन खान, कार्यालय पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण के अपराध शाखा के एएसआई राजवंत सिंह, जालौर जिले के थाना भाद्राजून के एएसआई बगड़ु राम, जालौर पुलिस लाइन के एएसआई रामलाल, आरपीटीसी जोधपुर के हेड कांस्टेबल साजिद अहमद, पीटीएस किशनगढ़ के हेड कांस्टेबल 23 नाथूराम, बीकानेर के नया शहर थाने के हेड कांस्टेबल 3095 श्रवण कुमार, एमबीसी खेरवाड़ा के कॉस्टेबल 355 राजेश कुमार, आरपीए के कॉस्टेबल 156 सुगन चंद तथा सीआईडी सिविल राइट के कॉस्टेबल 552 नाथू लाल शामिल है।
Leave a Reply