दुनिया में कुत्तों की कुछ ऐसी प्रजातियां भी हैं, जो शेर से भी खतरनाक और चीते से भी ज्यादा फुर्तीले होते हैं। इन कुत्तों की मांग इतनी ज्यादा है कि आर्मी से लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी अपराधियों को पकड़ने में इनकी मदद लेतीहै। सभी मानते हैं कि इंसान का सबसे वफादार साथी कुत्ता होता है, जो अपने मालिक के लिए जान देने और जान लेने तक के लिए तैयार रहता है। इसीलिए आज भी लोग अपने घरों की रखवाली का काम कुत्तों को ही देते हैं। यहां जानते हैं दुनिया की दस ऐसी बेहतरीन प्रजातियों के कुत्तों के बारे में, जिन्हें देखकर ही रूह कांप उठती है।
वोल्फ हाईब्रिड : इस कुत्ते का नाम जैसा है, उसी तरह यह दीखता भी है। इस कुत्ते की प्रजाति भेघ्यिों से ताल्लुक रखती है, इसलिए इनका नाम वोल्फ हाईब्रिड रखा गया है। इस कुत्ते को देखकर ही दुश्मन के पसीने छूट जाते हैं। दरअसल, यह नस्ल कुत्ते और कास ब्रीड है।
रोटव्हीलर : इस प्रजाति के कुत्ते सबसे ताकतवर नस्ल में गिने जाते हैं। इन कुत्तों को अगर सही तरीके से प्रशिक्षित करके ठीक से इनका रखरखाव नहीं हुआ तो ये बेहद खतरनाक हो जाते हैं।
रोडेशियन रिजबैक : इस कुत्ते की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इनको लोग अपने जानवरों की सुरक्षा और शेर-बाघ को भगाने के लिए करते हैं। इस प्रजाति के कुत्ते मुख्यतरू साऊथ अफ्रीका में पाए जाते हैं।
पिटबुल: इस नस्ल के कुत्तों को अमेरिका में सबसे खतरनाक माना जाता है। पिटबुल अमेरिकी बुलडाग प्रजाति से जुघ हुआ है। इस कुत्ते को लोग अमेरिका में सबसे अधिक पसंद करते हैं और इन्हें पालते हैं।
अमेरिकन बैनडॉगी : इस नस्ल के कुत्ते की बनावट कुछ इस तरह की होती है कि इसे देखकर ही लोग हैरान हो जाते हैं। इसे लोग लघकू कुत्ते के तौर पर पसंद करते हैं।
बुल टेरियर : इस नस्ल के कुत्ते की बनावट बघ्ी अजीब होती है। इसके सिर का आकार काफी बघ होता है, लेकिन यह कुत्ता सिर्फ अपने से छोटे जानवरों पर ही ताकत आजमाता है।
कैनकोर्सो : इस नस्ल के कुत्ते का वजन ही इतना ज्यादा होता है कि क्या कहने। जानकर आप हैरान होंगे कि इस नस्ल के कुत्तों का वजन 99 पाउंड से लेकर 150 पाउंड तक होता है। ये कुत्ते भी काफी खतरनाक होते हैं।
डाबरमैन र: इस नस्ल के कुत्तों के बारे में प्रायरू हर कोई जानता है। इसे एक वफादार कुत्ता माना जाता है और इसे लोग अपने घरों में पालते हैं। मालूम हो कि कुत्ते की इस नस्ल की खोज वर्ष 1890 में हुई थी।
जर्मन शेफर्ड : इस प्रजाति के कुत्ते की खोज जर्मनी ने की थी, इसलिए इसका नाम जर्मन शेफर्ड रखा गया। दुनियाभर में पुलिस वाले ज्यादातर इसका इस्तेमाल खोजी कुत्ते के रूप में करते हैं।
टोसा इनू : इस नस्ल के कुत्ते को सबसे खतरनाक माना जाता है। इसीलिए इस कुत्ते को पालने पर कई जगहों पर पाबंदी भी है।
Leave a Reply