लखनऊ में पत्नी को गोली मारकर ट्रांसपोर्टर ने की आत्महत्या-पत्नी गंभीर, मामूली वजह में घटी वारदात

लखनऊ नाका पानदरीबा निवासी ट्रांसपोर्टर अनुरूप सिंह (45) ने मंगलवार देर रात नशे में पत्नी मधू से चोट में लगाने वाले ट्यूब को लेकर हुए विवाद के बाद माथे से सटाकर गोली मार दी। उसके बाद खुद को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी के पास गोली मार ली। अनुरूप की मौके पर मौत हो गई। वहीं मधू को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस घटना के पीछे नशेबाजी को लेकर घरेलू कलह और धंधे में मंदी के बिंदु पर पड़ताल कर रही है।

लखनऊ में पत्नी को गोली मारकर ट्रांसपोर्टर ने की आत्महत्या-पत्नी गंभीर, मामूली वजह में घटी वारदात
नाका के पानदरीबा की घटना नशे की हालत में पत्‍नी से चोट में लगाने वाला ट्यूब न देने पर हुआ था विवाद।बगल के कमरे में बेटे ने गोली की आवाज सुन परिवारीजनों को दी सूचना।

पानदरीबा स्थित घर पर अनुरूप मंगलवार रात रोज की तरह शराब के नशे में पहुंचे उसके बाद पत्नी मधू से किसी पर विवाद के बाद वह अपने कमरे में चले गए। बगल के ही कमरे में रहने वाले बेटे आर्यन के मुताबिक रात करीब दो बजे पापा ने मम्मी से कोई ड्यूब मांगा। मम्मी के कोई जवाब न देने पर विवाद शुरू हो गया। इसीबीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। अंदर जाकर देखा तो मम्मी और पापा दोनों लहूलुहान पड़े थे। पिस्टल पापा के हाथ में थी। इंस्पेक्टर नाका सुजीत कुमार दुबे के मुताबिक अनुरूप सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। लॉकडाउन के चलते करीब छह माह से काम ठप्प सा है। अनुरूप के शराब के लती होने से घर में आए दिन विवाद होता था। बेटे आर्यन के मुताबिक मंगलवार रात भी विवाद हुआ जिसके बाद उन्होंने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

आए दिन विवाद के बाद निकाल लेते थे पिस्टल

अनुरूप शराब पीने के बाद घर में ही नहीं सड़क पर भी किसी से भी विवाद शुरू कर देते थे। इंस्पेक्टर सुजीत दुबे के मुताबिक कई बार चौकी पर भी नशे में  विवाद किया। उन्हें घर पहुंचाया गया। वह घर पर कई बार विवाद के बाद पिस्टल निकाल लेते थे। घटना वाले दिन भी यही हुआ, लेकिन इस बार गोली चल गई और परिवार टूट गया।

एक बेटा शहर के नामी स्कूल का छात्र, दूसरा कनाडा में करता नौकरी

घर की मालीहालत में कोई दिक्कत नहीं थी। अनुरूप का बड़ा बेटा आदित्य कनाडा में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है। वहीं छोटा बेटा शहर के नामी स्कूल का छात्र है। वहीं भाई अरविंद सिंह ब्रिगेडियर और गिरिदीप सिंह इंडियन नेवी में अधिकारी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *