मुंबई। सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद हिंदमाता, सायन,अंधेरी, कुर्ला, बांद्रा, दादर, किंग सर्कल एरिया, चेंबूर इलाकों में जगह-जगह पानी भर गया है। हालत यह है कि बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है।
चेंबूर इलाके में एक कार पानी में डूबी नजर आई। माटुंगा इलाके में पुलिस स्टेशन के बाहर सड़क पर पानी भर गया। दादर ईस्ट इलाके में स्कूली बच्चे बारिश में भीगते और रोड पर जमा कई फीट पानी से गुजरकर स्कूल जाते दिखे। लगातार चैथे दिन मूसलाधार बारिश से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई बेहाल है।

कहीं रोड पर घुटनों तक पानी है तो कहीं रेलवे स्टेशन पर जलभराव है। सड़कें तालाब में तब्दील होती दिख रही हैं। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और कामगारों को इस वजह से काफी मुश्किल झेलनी पड़ रही है। शहर की लाइफलाइन लोकल के पहिए भी बारिश ने थाम दिए हैं। वहीं, कई इलाकों में ट्रैफिक जाम लग गया है।
Mumbai water rides @ Sion station
![]()
.. #MumbaiRainsLive #MumbaiRains #Mumbai
pic.twitter.com/Zuh9jmiKaO
—
Vidya Natarajan
(@VidyaN_18) July 1, 2019
भारी बारिश के बाद ट्रैक पर पानी इकट्ठा हो गया, जिससे कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। रेलवे ट्रैक पर जगह-जगह पानी जमा होने की वजह से लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। हार्बर लाइन के वडाला रोड स्टेशन पर ट्रेनें धीमी रफ्तार से चल रही हैं। सेंट्रल रेलवे की मेन लाइन पर ट्रेनों का संचालन चालू है।
लोकल ट्रेनों के इकट्ठा होने की वजह से उन्हें धीरे-धीरे निकाला जा रहा है। सेंट्रल रेलवे ने कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सेंट्रल रेलवे का कहना है कि लो विजिबिलिटी की वजह से लोकल ट्रेनें थोड़ी लेट चल रही हैं।
#MumbaiRainsLive | Waterlogging at Parel
Express video by @nirmalharindran #MumbaiRainsLiveUpdates pic.twitter.com/i7x2VtyP4U
— Indian Express Mumbai (@ie_mumbai) July 1, 2019
उधर भारी बारिश की वजह से मुंबई लोकल के सायन और माटुंगा रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक पर पानी भर गया। तेज हवाओं की वजह से वेस्टर्न रेलवे की स्लो लाइन के मरीन लाइंस स्टेशन पर निर्माण कार्य में इस्तेमाल बांस ओवरहेड उपकरणों पर गिर गए। हालांकि फास्ट लाइन पर चर्चगेट-मुंबई सेंट्रल के बीच ट्रेनों के संचालन पर इसका असर नहीं पड़ा।
#MumbaiRainsLive King Circle water logging @RidlrMUM @mybmc pic.twitter.com/NJdExbYTue
— Amir khan (@AmirReport) July 1, 2019
भारी बारिश की वजह से कई जगह ट्रैफिक जाम के हालात हैं। नवी मुंबई के नेरूल के पास सायन-पनवेल हाइवे पर पानी इकट्ठा हो गया। इसकी वजह से सड़क तालाब में तब्दील हो गई। वहीं, हाइवे से गुजर रहने वाहनों की रफ्तार भी थम गई। इसके साथ ही वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर भी ट्रैफिक रेंगता हुआ नजर आया।

भारी बारिश के बाद जुहू एयरपोर्ट के रनवे पर भी पानी भर गया। इस दौरान वहां रनवे के पास मछलियां तैरती दिखाई दीं। उधर बीएमसी स्टाफ ने दादर में जलभराव के बाद मैनहोल खोले हैं। वेस्टर्न रेलवे के पीआरओ का कहना है कि भारी बारिश की वजह से 13 ट्रे्नों को रद्द किया गया है। ट्रैक पर पानी का स्तर घटने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुबह 8.05 बजे से ट्रेनों का आवागमन 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से किया जा रहा है।
इसके अलावा भारी बारिश को देखते हुए मुंबई में लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। फायर ब्रिगेड के अलावा रेलवे कंट्रोल रूम, आरपीएफ कंट्रोल रूम, बेस्ट, रिलायंस पावर और ऐम्बुलेंस सेवाओं के हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं, जिन पर संपर्क करके सहायता मांगी जा सकती है।
..
Vidya Natarajan
(@VidyaN_18)
Leave a Reply