महाराष्ट्र में कोरोना के कारण 7 गांव में लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलेत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के गांव काटेवाड़ी में सात दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया है. बारामती में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद यह फैसला लिया गया है. दरअसल, पुणे जिले में कोरोना की दूसरी लहर भले ही सुस्त पड़ी हो लेकिन बारामती तालुका में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ रही है| 

इसलिए प्रशासन ने कोरोना हॉटस्पॉट वाले सात गांवों को बंद करने का निर्णय लिया है. इसमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार का काटेवाड़ी गांव भी शामिल है. 

पुणे जिले के बारामती तालुका की बड़ी आबादी वाले गांव में कोरोना के अधिक मरीज पाए गए हैं. कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बारामती में एक दिन में करीब 500 मरीज मिल रहे थे तब से लेकर अब तक कोरोना मरीजों की संख्या में भारी गिरावट आई है. हालांकि, लॉकडाउन में ढील देने के बाद नागरिकों द्वारा नियमों के उल्लंघन के कारण फिर से कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है.  इसलिए, बारामती प्रांताधिकारी दादासाहेब कांबले ने तालुका के सात बड़े गांवों में तालाबंदी की घोषणा की है.  इन गांवों में 7 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा.

बारामती में अब तक मरीजों की संख्या 25 हजार 431 है, जिनमें से 24 हजार 474 मरीज ठीक हो चुके हैं. साढे नौ सौ से अधिक सक्रिय रोगी अभी भी बारामती शहर और तालुका में हैं. इसलिए संक्रमण का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के काटेवाड़ी गांव में प्रशासन की ओर से एंटीजन टेस्ट भी किया गया. 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ग्रामीणों ने प्रशासन एक साथ आकर गांव को सात दिन के लिए बंद रखने का फैसला किया है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *