निजीकरण नहीं होगा भारतीय रेलवे का- रेल मंत्री पीयूष गोयल

[object Promise]

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे को निजीकरण में नहीं दिया जाएगा। भारत सरकार की इकाई बनी रहेगी।
इसकी जानकारी देते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारतीय रेलवे का निजीकरण नहीं होगा। इसके लिए मैंने इनकार कर दिया है। यह भारत सरकार की इकाई बनी रहेगी। यह भारत के लोगों की सेवा करती रहेगी, लेकिन मैं रेलवे में बड़े निवेश पर विश्वास करता हूं।
पीयूष गोयल ने बताया कि अगले 3 से 4 सालों में भारतीय रेलों में भी वाई-फाई सर्विस की शुरुआत होगी। इसके लिए रेलवे को अच्छा खासा निवेश इंफ्रा पर करना होगा। फिलहाल देश के 5000 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है। रेलवे की तरफ से ट्रेनों में वाई-फाई सर्विस शुरू करने के दो मकसद है। पहला यात्रियों की सुविधा देना और दूसरा इससे सीसीटीवी कैमरों की रियल टाइम मॉनीटरिंग किया जा सकेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *