कानपुर,। महिला कांग्रेस अध्यक्ष शबनम आदिल की अध्यक्षता में फूलबाग गांधी प्रतिमा स्थित धरना प्रदर्शन किया गया। धरने का संचालन अवनीश सलूजा ने किया। जानकारी देते हुए मुकेश वाल्मीकि ने बताया कि 13 जुलाई को बलात्कार के बाद 9 अगस्त को मौत होने वाली पीड़ित कोपर गंज तलवा मंडी के इंसाफ दिलाने के लिए पीड़ित परिवार के साथ शहर के तमाम बुद्धिजीवी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर पीड़ित के लिए इंसाफ मांगा।
धरने में कांग्रेसी नेता अवनीश सलूजा ने कहा कि 7 दिनों में बलात्कारीयों की गिरफ्तारी की जाए और दोषी पुलिस वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी की जाए। जिन पुलिस वालों की लापरवाही के चलते बच्ची की जान गई है उन पुलिस वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए तथा चेतावनी देते हुएकहा कि अगर पीड़ित को 7 दिनों के अंदर न्याय नहीं मिलता है तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए। मुख्य रुप से उपस्थित अब्दुल जब्बार, अवनीश सलूजा, शबनम आदिल, मुकेश बाल्मीकि, वीरेंद्र दुबे आदि लोग मौजूद है।
Leave a Reply