आत्महत्या करने की कोशिश की राजीव गांधी के हत्या की दोषी नलिनी ने….

[object Promise]

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने वेल्लोर जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की। नलिनी के वकील ने बताया, जेल अधिकारियों के अनुसार नलिनी की किसी कैदी के साथ बहस हुई थी।शिकायत की इन्क्वायरी के दौरान नलिनी और जेलर में बहस हो गई।निराश हो नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

नलिनी के वकील पुगलेंती ने बताया, हम इस कहानी पर भरोसा नहीं करते क्योंकि 30 साल से वो उम्र कैद की सजा काट रही है।उसने पहले कभी ऐसा नहीं किया। उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम उसे वेल्लोर जेल से पुझल जेल में शिफ्ट करने के लिए कदम उठाएंगे।

राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी है नलिनी

जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि नलिनी ने पिछले साल अप्रैल में अपनी बेटी की शादी के लिए एक महीने की पैरोल ली थी। नलिनी पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या में शामिल होने के कारण उम्रकैद की सज़ा काट रही है। दरअसल, 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेंरबदूर में हुए एक धमाके में राजीव गांधी की मौत हुई थी। इस हत्याकांड की साजिश श्रीलंका में रची गई थी। श्रीलंका के जाफना में साजिश रचने वालों में लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन और उसके चार साथी बेबी सुब्रह्मण्यम, मुथुराजा, मुरुगन और शिवरासन शामिल थे। नलिनी ने उस लड़की की तलाश की थी, जिसके बम बांधकर राजीव गांधी की हत्या की गई थी।

[object Promise]

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *