Government| एक तरफ यूक्रेन और रूस मे युद्ध छिड़ा हुआ है। इस युद्ध का प्रभाव सिर्फ यूक्रेन पर नहीं अपितु पूरे विश्व पर देखने को मिल रहा है। भारत मे शेयर बाजार पर भीषण गाज गिरी है और सेंसेक्स व निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई है। लोग कयास लगा रहे है की इस युद्ध की गाज आम आदमी पर गिरेगी और पेट्रोल डीजल के दाम में भारी उछाल आएगा।
लेकिन आम आदमी की चिंता की ओर ध्यान करते हुए केंद्र सरकार ने बड़े संकेत दिए हैं और कहा है कि वह पेट्रोल डीजल के दामों में उछाल नहीं आने देंगे। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है वह इसे रोकने के लिए हर सम्भव प्रयत्न करेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो रिजर्व भंडारण से इसे रोका जाएगा। सरकार ने अपने बयान में कहा है कि भविष्य में ऊर्जा के इस्तेमाल में आने वाले बदलावों और जनता की जरूरतों को देखते हुए भारत सभी जरूरी प्रबंध करेगा और तेल की खपत करने के लिए कार्बन उत्सर्जन की कटौती के लक्ष्य को भी पाने की ओर प्रयासरत रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा है कि भारत पेट्रोल डीजल की कीमतों को स्थिर बनाए रखने के लिए हर सम्भव कदम उठाएंगे और रिजर्व भंडारण का प्रयोग करेगा जिससे इस युद्ध के चलते बाजार में मची उथल पुथल शान्त हो सके और आम आदमी इस आर्थिक संकट से बच सके।
Leave a Reply