बिना जांचे परखे सोशल मीडिया पर कुछ भी न करे शेयर- पीएम

देश– गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रामक खबरों के परिपेक्ष्य में बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, फेक खबरे देश के लिए बड़ी समस्या है। 
एक गलत सूचना बड़ा बवाल मचा सकती है। लोगो को तथ्यों की जांच अवश्य करनी चाहिए और भ्रामक सूचना को शेयर करने से बचना चाहिए।
उन्होंने आगे आरक्षण का जिक्र किया और कहा, जो आरक्षण को लेकर गलत सूचना प्रसारित की गई है। उनसे आरक्षण को लेकर लोगो के बीच खराब नजरिया विकसित हुआ है।
इन भ्रामक खबरों से किसी ओर का नहीं अपितु हमारे देश का नुकसान है। मैं लोगो से यह अनुरोध करता हूँ कि वह सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करने से पूर्व तथ्यों की जांच अवश्य करें।
उन्होंने आगे कहा, देश के नागरिकों का हित करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। हम नकारात्मक चीचो के विरोध में कड़े कदम उठाएंगे। 
लेकिन उससे पहले हमें सचेत रहने की आवश्यकता है। हमे कुछ भी फॉरवर्ड करने से पूर्व सोचना चाहिए और उसी के आधार पर चीजो को सत्यापित करने उसके सत्य को जांचना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *