धमकी का जवाब वोट से, लाठी का जवाब लडडू से : अखिलेश यादव

[object Promise]

लखनऊ। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा एक वीडियो जिसमें एक भाजपा नेता ने दिव्यांग युवक को न सिर्फ डंडे से पीटा बल्कि उसके मुंह में डंडा घुसा दिया। भाजपा नेता की इस करतूत की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हर ओर कड़ी निंदा हो रही है। वहीं युवक अखिलेश यादव को वोट देने की बात कर रहा था।

इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंदौसी में पीड़ित दिव्यांग के घर पहुंचकर पीड़ित को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।जिसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित को लडडू खिलाते सपाईयों के फोटो के साथ ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि धमकी का जवाब वोट से,लाठी का जवाब लडडू से।

भाजपा नेता द्वारा दिव्यांग को लाठी से पीटने के मामले में गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंदौसी में पीड़ित दिव्यांग के घर पहुंचकर पीड़ित को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित को लडडू खिलाते सपाईयों के फोटो के साथ ट्वीट किया। धमकी का जवाब वोट से, लाठी का जवाब लडडू से।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *