बरेली, 300 बेड कोविड अस्पताल परिसर में मंगलवार सुबह किसी किसी असामाजिक तत्व ने प्रतिबंधित मांस फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मांस परिसर की ऊंची दीवार पार कर के पास खड़ी सीएमएस की कार पर गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोस के लोगों को चेतावनी दी। उधर, सूचना पर कई हिंदूवादी संगठन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रांगण में प्रतिबंधित मांस फेंके जाने पर हंगामा किया। सीएमएस ने इस बाबत उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया है।
बच्चे ने नहीं, किसी बड़े ने फेंका थैला: परिसर की दीवार 15 फीट ऊंची है। पीछे अल्पसंख्यक समाज के कई परिवार रहते हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छतों पर खड़े लोगों से थैला फेंकने की जानकारी ली। इस पर बताया गया कि किसी बच्चे की हरकत है। हालांकि मांस से भरा थैला वजनी था। ऐसे में करीब 15 फीट ऊंची दीवार के पार फेंकना बच्चे के लिए असंभव है।
विश्व हिंंदूू परिषद, बजरंग दल जैसे संगठनों ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना का विरोध जताया। परिसर में रहने वाले स्टाफ ने प्रतिबंधित मांस फेंकने का भी कड़ा विरोध किया।
चालक ने सूचना दी कि कार पर किसी ने प्रतिबंधित मांस से भरा थैला फेंका है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं प्रशासन को भी पत्र भेजकर अवगत कराया गया है।-डॉ. वागीश वैश्य, सीएमएस, 300 बेड कोविड हॉस्पिटल
Leave a Reply