पीलीभीत । बरेली पीलीभीत हाईवे पर दर्दनाक हादसा,नेपाली बस की टक्कर से गाड़ी में लगी आग से गाड़ी में बैठे 5 लोगों की जलकर मौके पर ही हुई मौत गाड़ी नेपाल से बरेली की तरफ जा रही थी । उधर बरेली से पीलीभीत की ओर आ रही कार रात लगभग 3:15 पर आमने सामने से टकरा गयीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी दोनों गाड़ियां रोड से नीचे खाई में गिर गईं जिसमें कार जलकर बुरी तरह राख हो गयी और उसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी शव पूरी तरह जल गए हैं।
पुलिस के अनुसार जल कर मरने वालों में तीन पुरुष और 2 महिलाएं थी।ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली जहानाबाद पुलिस,कड़ी मशक्कत के बाद पांचो की हुई शिनाख्त की जा सकी है ।
जल कर मरने वालों में 3 पीलीभीत जिले के नगर पंचायत न्यूरिया के हैं और 2 थाना कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम गोंच के रहने वाले हैं जबकि बस सवार सारे नेपाली नागरिक सुरक्षित हैं लोगों ने बताया कि कार अभी दो दिन पहले शादी में मिली थी
Leave a Reply