महाराष्ट्र-हरियाणा में इतने बजे शुरू होगी काउंटिंग, इतने बजे तक नई सरकार की साफ होगी तस्वीर

[object Promise]

मुंबई, चंडीगढ़ महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के 24 अक्टूबर, गुरुवार को मतगणना होगी। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों और हरियाणा की सभी 90 सीटों के लिए बीती 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी।

चुनाव आयोग के अनुसार, दोनों ही राज्यों में सुबह 8 बजे काउंटिंग शुरू हो जाएगी। शुरू में डाक मतपत्रों की गिनती होगी और फिर ईवीएम खोली जाएंगी। इसके साथ ही रुझान मिलना शुरू हो जाएंगे. माना जा रहा है कि 12 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी और आखिरी परिणाम आने में शाम के 5 बजे सकते हैं।

महाराष्ट्र में इस बार 60.05 फीसदी मतदाता दर्ज हुआ है, वहीं 2014 में 63.08 फीसदी वोट पड़े थे. वहीं हरियाणा में 65 फीसदी वोटिंग हुई, जो पिछले चुनाव के 76.54 वोट प्रतिशत से कम रहा. वोटिंग के बाद एक्जिट पोल जारी हुए थे। एक्जिट पोल में दोनों राज्यों में भाजपा के लिए आसान जीत बताई गई है।

विभिन्न एक्जिट पोल के मुताबिक, महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 288 में से 211 सीट मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को सिर्फ 64 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है. वहीं हरियाणा के अनुमान लगाया गया है कि भाजपा को 90 में से 66 सीटें मिल सकती हैं. एक्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस की स्थिति बुरी रह सकती है और उसे महज 14 सीट पर जीत मिलने का अनुमान है।

2014 में ऐसा रहा था दोनों राज्यों का परिणाम

2014 में दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनी थी। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी थी. उसे 122 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं शिवसेना को 63 सीटों के जीत मिली थी और वह दूसरे बड़ी पार्टी बनी थी. कांग्रेस को सिर्फ 42 सीटों से संतोष करना पड़ा था, जबकि उसके साथ गठबंधन करने वाली शरद पवार की पार्टी, एनसीपी को 41 सीटें मिली थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *