CORONAVIRUS: 15 राज्यों में फैला कोरोना वायरस , हुए 126 लोग पीड़ित, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में

CORONAVIRUS: 15 राज्यों में फैला कोरोना वायरस , हुए 126 लोग पीड़ित, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में

नई दिल्ली। कोराेना वायरस देश के 15 राज्यों में फैल गया है। भारत में अब तक कुल 126 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। इनमें लद्दाख के 3, जम्मू-कश्मीर 3, पंजाब 1, दिल्ली 7, राजस्थान 4, कनार्टक 10, केरल 25, तमिलनाडु 1, आंध्र प्रदेश 1, तेलंगाना 3, महाराष्ट्र 39, ओडिशा 1, उत्तराखंड कोरोना का 1, उत्तर प्रदेश 13, हरियाणा 14 केस सामने आए है। इसमें से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग सही होकर घर जा चुके हैं।

भारत में इस वक्त कोरोना का सबसे बड़ा चैलेंज महाराष्ट्र में बताया जा रहा है। मुंबई, नवी मुंबई और यवतमाल में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आने के साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना के पॉजिटिव केस 39 तक पहुंच गए हैं। मुंबई पुलिस धारा 144 लागू कर चुकी है, जबकि ग्रुप टूर पर रोक लगाई। पुणे में अब तक सबसे ज्यादा 16 मामले सामने आए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *