लागडाउन तोड़ने वालों की पुलिस ने उतारी आरती, देखिए VIDEO

लखनऊ। यूपी के कानपुर शहर में पुलिस अब गांधीगिरी के जरिए लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की सलाह दे रही है। बुधवार सुबह गौशाला चौराहे पर किदवई नगर पुलिस ने बेवजह सड़कों पर घूम रहे करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों को रोककर उनकी आरती उतारी। आरती उतारते पुलिस कर्मियों का उद्देश्य जनता को कोरोना महामारी के प्रति जगाना है।

इसके साथ ही पुलिस ने पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दरोगा ने इन लोगों पर फूलों की बारिश की। आरती के बाद इन लोगों को पुलिस ने प्रसाद के रूप में केला भी दिया। किदवई नगर इंस्पेक्टर धनेश प्रसाद ने जनसंदेश ऑनलाइन को बताया कि लोगों को समझाया जा रहा है कि वह लॉकडाउन का पालन करें पर कुछ लोग नहीं मान रहे इस तरीके से लाहपरवाह लोगों को सचेत करना है कि वो अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा हेतु घर पर ही रहे।

इस मौके पर किदवई नगर थाना प्रभारी धनेश प्रसाद , टीएसआई अशोक कुमार मिश्रा, एसआई दिवेन्द्र कुमार, एसआई अखिलेश कुमार के साथ थाने के कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *