Politics:- रणनीतिकार प्रशांत किशोर आजकल राजनीतिक गलियारों के फर्स्ट पेज पर दिखाई दे रहे हैं। हर ओर प्रशांत किशोर के चर्चे हैं। इन्होंने अभी हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने से इनकार किया था और अब इनका नाम राजनीति से जुड़ने लगा है। खबर है कि प्रशांत किशोर अब राजनीति में अपना हाँथ आजमा सकते हैं।
उन्होंने बिहार की राजनीति में सक्रिय रूप से जुड़ने के संकेत देते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब वह लोगों को समझने के लिए उनके मुद्दों को जानने के लिए उनसे जमीनी स्तर पर जुड़ना आवश्यक है। जानकारी के लिए बता दें प्रशांत किशोर एक ऐसे राजनीतिक रणनीतिकार हैं जिन्होंने चुनाव के दौरान, ममता बनर्जी, नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी के लिए काम किया है और इनकी पार्टी को जीत तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई है।
प्रशांत किशोर ने 2012 में भाजपा के तुरुप का इक्का के रूप में जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ पकड़ लिया था। उस समय यह गुजरात मे थे। इन्हें लोग बड़े पॉलिटिशियन के रूप में जानते हैं और कहते हैं यह जिसकी ओर मुड़ते है जीत उसकी ओर स्वतः मुड़ जाती है।
उन्होंने 2017 में कांग्रेस की रणनीति तैयार की लेकिन यूपी में कांग्रेस को करारी हार और पंजाब ने शानदार जीत का स्वाद चखने को मिला। वही वर्ष 2021 में इन्होंने ममता बनर्जी को शानदार जीत दिलाई। पीके एक ऐसे रणनीतिक है जो हर विषय पर अच्छी पकड़ रखते हैं और लोगो की जरूरत को समझते हुए पार्टी को विजय का मार्ग दिखाते हैं।
Leave a Reply