कारीकांन धाता ग्रामसभा ‌में शौचालय बनवाने में हो रहा भ्रष्टाचार का खेल

[object Promise]
फतेहपुर
धाता ग्रामसभा के अन्तर्गत 12 पुरवा आते है जिसमें जनकपुर,केटमई,पूनी का पुरवा, रमपुरवा,भैदपुर,नगरूवा,गोढवापर, नींबीपर,घटइपुर,सुरझानपुर,जाजी
पर, कारीकांन धाता इन ग्रामों में शौचालय बनाये गये है लेकिन किसी मानक के अनुसार नहीं जिनके शौचालय बने हैं उन्हीं के यहां दोबारा बना दिये गये है जिनके यहां नहीं बने हैं वो लोग परेशान है उनके यहां बनाया नहीं जा रहा है क्यो कि वो गरीब है कुछ कह नहीं सकते और न ही कुछ दे सकते हैं l
इसलिए धाता का प्रधान बीरेन्द्र कुमार कहीं न जाता है धाता की प्रधानी प्रधान का साला करता है वह मन माफिक काम करता है और जो भी काम होता है उसमें सारा मटेरियल घटिया लगाया जाता है कि शौचालय एक वर्ष के अन्दर गिर जाता है य उसकी दिवाले फर्श फट जाती है और शौचालय बिना मानक के बनायें जाते है अभी तक धाता ग्रामसभा में लगभग 275 शौचालय बने हैं और रूपया 500 से ज्यादा शौचालयों का निकाल लिया गया है लोग शिकायत भी करते हैं तो कोई सुनवाई नहीं होती है और जो शौचालय जांच टीम बनायी गयी है l
वह उन्ही ग्राम प्रधान के लोग हैं जो विकास का धन हिस्सा बांट करते हैं सिंगरेटरी मिली भगत से इस कार्य को कराया जा रहा है जो मौजूदा सिंगरेटरी है उसके आने के समय से अब तक पचासों लाख का घोटाला किया जा चुका । सिंगरेटरी के न्युक्ति को लेकर सदस्यों द्वारा पहले भी शिकायत की गई थी लेकिन सदस्यों को धन का लालच देकर मामले को ठण्डा कर दिया गया

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *