पीलीभीत : जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी लोकसभा व होली को लेकर सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक

[object Promise]

पीलीभीत पुलिस लाइन  स्थित सम्मेलन कक्ष में जिलाधिकारी पीलीभीत वैभव श्रीवास्तव  एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत  मनोज कुमार सोनकर  द्वारा आगामी होली एवं नवरात्र पर्व के अवसर पर सुदृढ कानून व्यवस्था/सुरक्षा की समीक्षा एवं संभ्रांत व्यक्तियों के सहयोग /वार्ता हेतु सेंट्रल पीस कमेटी की गोष्ठी का आयोजन किया गया। सेंट्रल पीस कमेटी की गोष्ठी में जनपद के सभी थानों से आये संभ्रांत व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। संभ्रांत व्यक्तियों में संवेदनशील गांव/मोहल्ला के विभिन्न वर्ग एवं समुदाय के लोगों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में उपस्थित लोगों से आगामी होली एवं नवरात्र के पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने एवं भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गयी। मीटिंग में मुख्य रूप से थाना क्षेत्र से आये ग्राम प्रधानों, पूर्व ग्राम प्रधानों, मंदिरों के पुजारी व मस्जिदों के इमाम आदि संभ्रांत लोंगो से बातचीत की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी  बृज किशोर,अपर पुलिस अधीक्षक  रोहित मिश्र, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *